फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम उखाड़ने के 40 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ रहे खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट हाईवे पर स्थित पंचायत भवन के सामने एक्सिस बैंक के बाहर लगी मशीन उखाड़ने के मामले में पुलिस 40 घंटे बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस ने सोमवार को गांव कांटी खेड़ी के खेतों से टूटी एटीएम मशीन तो बरामद लेकिन अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना कि आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल स्टाफ की दो टीमें तथा थाने की टीम लगी हुई हैं। इसके अलावा साइबर टीम भी लगी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी टीमें जगह-जगह छापे मार रही है।
विज्ञापन

बता दें कि नकाबपोश बदमाशों रविवार की रात को महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाईवे पर स्थित एक्सिस बैंक के बाहर लगी एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए। इसमें लगभग 17 लाख 35 हजार 600 रुपये की नकदी थी। बैंक मैनेजर देवेंद्र कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी थी। दोपहर के समय लगभग डेढ़ बजे पुलिस ने गांव कांटी खेड़ी से क्षतिग्रस्त एटीएम मशीन भी बरामद की थी। उसके बाद से पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें