फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में भी युवाओं का जोश रहा हाई, 66 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
रक्तदान करते छात्रों को बैंज लगाते डीसी डॉ. जेके आभीर । संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। भारत विकास परिषद और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को महेंद्रगढ़ रोड स्थित आईटीआई में बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 66 युवाओं ने रक्तदान किया। उमस भरी गर्मी के बाद भी रक्तदाताओं में उत्साह नजर आया। इस दौरान मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के लिए युवा पीढ़ी में जज्बा अवश्य होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। यह दान सभी दानों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस तरह का सेवा कार्य करने वाले युवा एवं संस्थाएं बधाई के पात्र हैं। उन्होंने जिले में चल रहे जल संरक्षण एवं सेल्फी विद तलैया का जिक्र करते हुए जल संरक्षण करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई दी। रक्तदान शिविर के लिए आयोजक भारत विकास परिषद, अमर उजाला फाउंडेशन, रक्तदाताओं और आईटीआई प्रबंधन की सराहना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने भारत विकास परिषद के सेवा कार्यों के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नर नारायण सेवा समिति के अध्यक्ष बेगराज गोयल और समाजसेवी भावेश मित्तल रहे। विशिष्ट अतिथि बेगराज गोयल ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस पुनीत कार्य का प्रतिफल अवश्य मिलता है। आईटीआई के प्राचार्य विनोद खनगवाल ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और संस्था के प्रति आभार जताया। संचालन करते हुए शाखा अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने आईटीआई के छात्रों एवं रक्तदाताओं को बधाई दी तथा मेडिकल टीम का आभार जताया। रक्तदाताओं को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पॉलिथीन से दूर रहने के लिए कपड़े के कैरी बैग भी दिए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर आईटीआई के चेयरमैन सुरेश चौधरी, प्रांतीय सचिव संजय शर्मा, शाखा सचिव नरोत्तम सोनी कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव, सुभाष सिंगला, बजरंग, लाल गुप्ता, डॉ. शिवानी पारासर, देवेंद्र सोनी, सुनील चुघ, भीमसेन शर्मा, दिनेश शर्मा, मुकुल शर्मा आईटीआई इंस्ट्रक्टर वीरेंद्र कुमार, जसवंत सिंह टॉप समेत कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-
रक्तदान से नहीं होता है नुकसान
रक्तदान करने से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। रक्तदान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। इससे शरीर में नया रक्त बनता है और खून का संचार भी तेज होता है। रक्तदान के बाद मिलने वाले प्रमाणपत्र के आधार पर रक्तदाता तीन माह के भीतर किसी भी ब्लड बैंक से रक्त ले सकता है।
-
25वीं बार किया रक्तदान
आज 25वीं बार रक्तदान किया है। भारत विकास परिषद और अमर उजाला की ओर से जरूरतमंदों के लिए हर साल रक्तदान शिविर लगाकर सराहनीय कार्य किया जाता है। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक होना चाहिए। - संजय शर्मा
-
जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर लगाया जाना जरूरी है। शिविर में अधिकतर लोगों को रक्तदान करना चाहिए, जिससे किसी की मदद हो सके। मैंने आज दूसरी बार रक्तदान किया है।- साहिल।
-
मैंने आज पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान करने के बारे में सुना था लेकिन इस बार संकल्पित होकर रक्तदान किया। कोई परेशानी नहीं हुई। अब में आगे भी रक्तदान करते रहेंगे। यह सराहनीय काम है। -मोहित
विज्ञापन

-
मैंने दूसरी बार रक्तदान किया है। आगे भी करता रहूंगा। रक्त देने से कोई परेशानी नहीं होती है। इस अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। - सुधीर कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें