फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेल मैदान में दिखा जोश, खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
फोटो नंबर- 20गांव हमीदपुर ​में आयोजित वॉलीबॉल मुकाबले में भाग लेती महिला ​खिलाड़ी। स्रोत : वि
विज्ञापन
नारनौल। जिले के पांचों खंडों में चल रही खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को महिला वर्ग की वॉलीबॉल, रस्साकस्सी, खो-खो, कबड्डी और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

गांव हमीदपुर स्थित राजकीय स्कूल में हुई प्रतियोगिता में अंडर-19 वॉलीबॉल मुकाबले में माता मरियम स्कूल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कोयल पब्लिक स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 वॉलीबॉल में राजकीय स्कूल निवाज नगर की टीम विजेता बनी और स्वामी विवेकानंद स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
एईओ विक्रम सिंह यादव ने बताया कि महिला वर्ग के मुकाबले 23 जुलाई को भी जारी रहेंगे। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 7900 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें पुरुष वर्ग के करीब 4650 और महिला वर्ग के करीब 3250 खिलाड़ी शामिल हैं। खिलाड़ियों में जीत को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।
-
हमारी टीम ने अंडर- 19 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उम्मीद है जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे।-निकिता, वॉलीबॉल खिलाड़ी

टीम में सभी खिलाड़ियों ने योजना के अनुसार खेल दिखाया। नियमित रूप से वॉलीबॉल खेल नर्सरी में अभ्यास कर रही हूं। जिससे खेल के स्तर में सुधार हुआ है।-मुस्कान, वॉलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन


भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या
खंड पुरुष खिलाड़ी महिला खिलाड़ी
महेंद्रगढ़ 1040 800
कनीना 860 700
नांगल चौधरी 1050 700
नारनौल 700 450
अटेली 1000 600
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें