फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष का आचरण लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं : अमित

विज्ञापन
फोटो संख्या:57- अमित मिश्रा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अमित मिश्रा ने प्रधानमंत्री आवास के निकट विपक्षी नेताओं की ओर से किए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक राजनीतिक दल को अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार है लेकिन विरोध का तरीका संविधान, कानून और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप होना चाहिए। अमित ने कहा कि सरकार नीट से जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। यदि विपक्ष रचनात्मक चर्चा चाहता है तो लोकसभा में इस विषय पर विस्तार से चर्चा की जा सकती है। ऐसे में संसद के भीतर चर्चा करने के बजाय प्रधानमंत्री आवास के निकट प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं माना जा सकता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें