महेंद्रगढ़। भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक विधायक राव दानसिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर उन्हें भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया। विधायक राव दान सिंह ने कहा कि 5 जनवरी को यात्रा प्रदेश में प्रवेश करेगी और 6 जनवरी को पानीपत में महारैली का आयोजन किया जाएगा। यात्रा और रैली को लेकर पूरे प्रदेश में भारी उत्साह का है।
राहुल गांधी की इस यात्रा से कार्यकर्ताओं में एक जोश देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी ने आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना है और भारत जोड़ों यात्रा ऐतिहासिक रहेगी। इतिहास में आज से पहले इतनी लंबी यात्रा और इतना उत्साह लोगों में कभी नहीं देखा गया। पानीपत में होने वाली रैली राजनीतिक रूप से अहम है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 10 जनवरी तक हरियाणा में रहेगी और उसके बाद पंजाब में प्रवेश करेंगी। विधायक राव दान सिंह ने नव वर्ष पर शहर के बाजारों में घूम कर लोगों को बधाई दी गई। इस अवसर पर अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उनके साथ रहे।