फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बरामदों से सड़क तक पसरा अतिक्रमण, चलने की जगह नहीं

विज्ञापन
फोटो संख्या:66- शॉपिंग कांप्लेक्स  में दुकानदारों ने बरामदों में रखा  सामान--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बरामदों में अतिक्रमण बढ़ गया है। दुकानदारों ने अपना सामान बरामदों में फैला दिया है। यह अतिक्रमण अब सड़कों तक पहुंच गया है, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

रामनिवास, सीताराम, मुकेश, सतीश और दिनेश कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि प्रशासन की अनदेखी से समस्या गंभीर होती जा रही है। बाजार में आने पर साइड में चलने की जगह नहीं मिलती।
दुकानदार सामान सड़कों पर रख देते हैं और वाहनों का जमावड़ा भी रहता है, जिससे अक्सर जाम लग जाता है। मौसम बिगड़ने पर ग्राहकों को धूप या बारिश से बचने की जगह तक नहीं मिलती।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नगर पालिका एक उधार के सचिव के भरोसे चल रही है और यहां स्थायी अधिकारियों की कमी है। अधिकारी केवल कार्यालयों में दिखाई देते हैं और धरातल पर निरीक्षण नहीं हो रहा। कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं और वे मनमानी कर रहे हैं।
पहले हुई थी सख्त कार्रवाई
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बरामदों में पहले भी अतिक्रमण की समस्या थी। तत्कालीन एसडीएम कनिका गोयल ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटवाया था। तब स्थिति में काफी सुधार आया था और लोगों को राहत मिली थी। अब फिर वही हालात बन गए हैं।
नगर पालिका ने पिछले दस दिनों में करीब 200 से अधिक दुकानदारों को बरामदों में सामान रखने पर दो-दो हजार रुपये के नोटिस जारी किए हैं। कर्मचारियों की ओर से 80 से अधिक दुकानदारों को दो से तीन बार नोटिस दिया जा चुका है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 500 से अधिक दुकानें हैं।

वर्जन
अतिक्रमण पर कार्रवाई करना अधिकारियों का काम है। उनको व्यवस्था देखनी चाहिए। सभी दुकानदारों से अपील है कि बरामदों से सामान हटा लें और लोगों का आवागमन व यातायात को सुचारू रखें। -रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन

फोटो संख्या:66- शॉपिंग कांप्लेक्स  में दुकानदारों ने बरामदों में रखा  सामान--संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें