फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में बढ़ रहा अतिक्रमण, लोग परेशान

Fri, 20 Dec 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। अतिक्रमण हटाने में खानापूर्ति की जा रही है। मुख्य बाजार में अतिक्रमण होने के कारण जाम लग जाता है। नगर पालिका के अधिकारियों की ओर से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस भी दे रहे है, लेकिन अभी तक इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

शहर में दुकानदारों ने दोनों साइड 5-5 फिट तक सामान रखा हुआ है। इसके कारण शहर में जाम लगा रहता है। नगर पालिका को शहर से अतिक्रमण हटवाना चाहिए ताकि लोगो को जाम से राहत मिल सके। 17 दिसंबर को उपायुक्त की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों को आदेश भी दे चुके हैं। शहर में सबसे अधिक जाम की स्थिति सब्जी मंडी रोड, सिनेमा रोड, परशुराम चौक, रेलवे रोड पर बनी रहती है।
दुकानदार भी किसी से कम नहीं है। दुकान के सामने सामान लगा लेते हैं। जब नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए आती है तब सामान को अंदर रख लेते है। नपा के कर्मचारी जाने के बाद दुकानदार दोबारा से सामान बाहर लगा लेते हैं।
विज्ञापन

इंसेट इन बाजारों में दिनभर रहती है जाम की स्थितिशहर के सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मसानी चौक, आईटीआई रोड, सीएसडी कैंटीन के सामने, 11 हट्टा बाजार मार्ग, परशुराम चौक से मसानी चौक, रेलवे रोड, ब्रह्मचारी रोड पर अतिक्रमण के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
-

- वर्जन:
शहरवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। साथ ही अतिक्रमण के स्थायी समाधान को लेकर भी योजना तैयार की गई है। शहर में जहां भी अतिक्रमण अधिक है वहां पर अतिक्रमण हटाया जाएगा।- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका5 महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें