नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट द्वारा मतदान के लिए चलाए जा रहे सतरंगी सप्ताह के चौथे दिन बुधवार को सरस्वती बाल मंदिर स्कूल में मतदाता जागृति अभियान संचालित किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नए मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय के संचालक मुकेश शर्मा ने कहा कि हमें स्नान, मतदान और उसके बाद ही जलपान का संकल्प लेना होगा। निजी विद्यालय संगठन के प्रधान भीमसेन शर्मा व संजय शर्मा ने वोट बनाने की प्रक्रिया और ईवीएम की विस्तृत प्रक्रिया से परिचित कराया। विद्यालय में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई। स्कूल प्राचार्य क्षमा पांडे एवं ट्रस्टी भीमसेन पांडे ने बताया कि सतरंगी सप्ताह के अंतर्गत स्कूल के बच्चों ने हम अपना कर्तव्य निभाएंगे सबसे मतदान कराएंगे। इस कार्यक्रम में स्कूल संचालक मुकेश शर्मा, प्राचार्य क्षमा पांडेय, भीमसेन शर्मा, संजय शर्मा, जोगिंद्र सिंह, मंजू चौधरी, मंजू शर्मा, अंकुर और स्टाफ उपस्थित रहे।