फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वीरांगना’ सम्मेलन में शर्मिला धनखड़ सहित सशक्त बेटियां सम्मानित

विज्ञापन
फोटो नंबर- 20कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई की ओर से शुक्रवार को विश्वविद्यालय के मूलचंद ऑडिटोरियम में ‘युवती सम्मेलन—वीरांगना’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता एवं भारतीय पैरा-एथलीट शर्मिला धनकड़ मुख्य अतिथि, पवित्रा राव विशिष्ट अतिथि तथा अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य तृप्ति सैनी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। अध्यक्षता हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग की प्रोफेसर सुनीता श्रीवास्तव ने की।
प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने ‘पंच परिवर्तन’ के तहत सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, स्व-बोध और नागरिक कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विज्ञान, खेल और देश की रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। छात्राओं को इनसे प्रेरणा लेकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शर्मिला धनकड़ ने अपने संघर्षपूर्ण जीवन और खेल उपलब्धियों का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि 34 वर्ष की आयु में पैरा-एथलेटिक्स की शुरुआत करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने तक का सफर दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने छात्राओं से कठिनाइयों से घबराए बिना अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।
तृप्ति सैनी ने छात्राओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने तथा अभाविप के माध्यम से सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पवित्रा राव ने शिक्षा, आत्मविश्वास और निरंतर सीखने को सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि बेटियां अब नाम ऊंचा कर रहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें