फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मांगें पूरी नहीं होने से नाराज कर्मचारी छह अगस्त से करेंगे हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने 6, 7 और 8 अगस्त को तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने यह निर्णय शनिवार को नगर परिषद में आयोजित बैठक के दौरान लिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि हरियाणा सरकार और राज्य कमेटी के बीच विभिन्न मांगों को लेकर हुए समझौते के बावजूद अभी तक समझौते का आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार ने मांगों को लेकर बातचीत के दौरान सहमति जताई थी, लेकिन समझौते को लागू करने संबंधी पत्र जारी नहीं होने से कर्मचारियों को दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 5 अगस्त तक कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में राज्य कैशियर महेंद्र सिंह सांगेलिया, पूर्व सर्व कर्मचारी संघ राज्य सचिव महेंद्र बोयत, नारनौल इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान, कनीना इकाई प्रधान अनिल कुमार व अटेली इकाई प्रधान मनीष कुमार, महेंद्रगढ़ से मुकेश व दीपक तथा नारनौल से इकाई सचिव महेंद्र दायमा के अलावा भीम सिंह, देव आनंद, नीरज कुमार, कृष्ण कुमार, रोशन लाल व राजेश कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें