फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियरिंग संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने बिजली निगम कार्यालय में तीन घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता केंद्रीय परिषद के सह सचिव सुभाष रोहिल्ला ने की और मंच संचालन जेई प्रवीण कुमार ने किया।
विज्ञापन

सुभाष रोहिल्ला ने बताया कि हमारी सरकार से मांग है कि कृषि डीकॉम बनाने का निर्णय रद्द करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, कैशलेस मेडिकल सुविधा, रिस्क अलाउंस, इंटर-यूटिलिटी ट्रांसफर नीति, एक्स-ग्रेशिया नीति में संशोधन, बिजली क्षेत्र के निजीकरण पर रोक, रिक्त पदों को भरने, महंगाई के अनुसार भत्तों में बढ़ोतरी, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, प्रमोशन और होम सर्किल पोस्टिंग की जाए।
यूनिट उप प्रधान राकेश यादव ने बताया कि 10 अगस्त तक धरना जारी रहेगा। यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो 11, 12 व 13 अगस्त को हड़ताल की जाएगी। इस अवसर पर अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

..............

एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

नारनौल। एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स ने लंबित मांगों को लेकर पुराना लघु सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में विधायक ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान जेई सत्यपाल ने बताया कि निजीकरण के विरोध व लंबित मांगों को लेकर 10 अगस्त तक मंत्री व विधायक को ज्ञापन सौंपे गए है। यदि कर्मचारियों की जायज मांगों को नहीं माना जाता तो डिप्लोमा इंजीनियर्स के सभी सदस्य 11 से 13 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें