फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सेवा सुरक्षा गारंटी विधेयक पास होने पर कर्मचारियों में खुशी

Thu, 21 Nov 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल में अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने सेवानिवृत्ति तक सेवा सुरक्षा गारंटी विधेयक 2024 पास होने पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

प्रधान विक्रम जांगड़ा के नेतृत्व में सिविल सर्जन धर्मेंद्र सांगवन व चिकित्सा अधीक्षक आशा शर्मा सहित अधिकारियों को मिठाई खिलाई। जांगड़ा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के समय तक सेवा सुरक्षा गारंटी विधेयक 2024 के विधानसभा में पास होने को लेकर खुशी है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने मिठाइयां भी बांटी।
इस मौके पर जिला प्रधान विक्रम जांगड़ा व भूपेश पालीवाल ने बताया कि अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ अपनी मांग को लेकर काफी समय से संघर्षरत था। अनुबंधित कर्मचारी जॉब सुरक्षा की मांग को लेकर सरकार ने जो प्रयास किया है वह सराहनीय है। कर्मचारियों ने प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार का भी आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संगठन मंत्री नरेश, सह कोषाध्यक्ष विपिन कुमार, घनश्याम, अनिल, वीरेंद्र, निकिता, हेमलता, दर्शना देवी, मुनि देवी, सुगंध, पंकज, अरुण तथा पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें