फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आश्वासन पर कर्मचारियों का धरना खत्म

Tue, 28 Oct 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन से संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यकारी अभियंता ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक मंडल कार्यालय में चले इस धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रांतीय मुख्य सलाहकार महेंद्र यादव ने की। इस दौरान कार्यकारी अभियंता अमित जैन की मध्यस्थता से यूनियन शिष्ट मंडल की बैठक हुई। प्रांतीय मुख्य सलाहकार महेंद्र यादव व सुरेंद्र फौजी ने बताया कि कार्यकारी अभियंता के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों को मौके पर सेल और साबुन वितरण किया गया।
सभी कर्मचारियों के आई कार्ड बनवाकर दिए गए। अनेक कर्मचारियों का पीएफ और ईएसआई के लिए एजेंसी से मौके पर बात की गई। कार्यकारी अभियंता ने कहा कि एजेंसी के माध्यम से बुधवार को सभी कर्मचारियों का अकाउंट खोल दिया जाएगा। उन्होंने शेष मांगें शीघ्र पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने कार्यकारी अभियंता को शीघ्र मांगे पूरी नहीं होने पर दोबारा से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें