फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Tue, 28 Oct 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बहरोड़ रोड पर सोमवार की देर शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों नीमराणा के गांव फौलादपुर के रहने वाले थे और अलवर के बाबू शोभाराम राजकीय विधि महाविद्यालय से एलएलबी के छात्र थे। पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नीमराणा के गांव फौलादपुर निवासी किशोर को नारनौल में रह रहे अपने मित्र के यहां सगाई समारोह में शिरकत करने के लिए आना था। इस पर वह गांव के ही अपने बचपन के दोस्त मोनू के साथ बाइक से नारनौल आया था। यहां दोस्त के बड़े भाई की सगाई समारोह में शिरकत करने के बाद सोमवार की देर शाम दोनों गांव के लिए लौट रहे थे।
रास्ते में करीब 7 बजे जब वे एनएच 8 पर पहुंचे तो गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे एक पिकअप चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस हादसे में मोनू की मौके पर ही मौत हो गई व किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उपचार के लिए किशोर को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे जयपुर ले गए लेकिन देर रात किशोर की भी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक चला रहा किशोर हेलमेट पहने था जबकि पीछे बैठा मोनू हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें