फोटो संख्या:69- कनीना बार में चुनावी चर्चा करते अधिवक्ता--संवाद
कनीना। कनीना बार एसोसिएशन के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है उसी तरीके से उम्मीदवार प्रचार की होड़ में लगे हुए हैं। उम्मीदवार हर प्रयास से प्रचार कर रहे हैं। अधिवक्ताओं को चाय पर बुलाकर या फिर सोशल मीडिया संदेश के माध्यम से मतदान करने की अपील कर रहे हैं। कनीना बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को होगा। उसी दिन मतगणना भी होगी। दावेदारों के पास तकरीबन एक सप्ताह का समय बचा है, प्रत्याशी अपना प्रचार अधिवक्ताओं के बीच कर रहे हैं।
सभी उम्मीदवार बार और बेचों के संबंधों को मधुर बनाने पर जोर दे रहे हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि अगर चुनाव जीते हैं तो अधिवक्ताओं को सभी सुविधाएं देने का प्रयास करेंगे और नए अधिवक्ताओं को प्रारंभिक रोजगार भत्ता दिलाने का भी वादा कर रहे हैं। प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला बन रहा है। चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि सर्वसम्मति से उप प्रधान पद पर संदीप कुमार, सचिव सोमवीर यादव, सह सचिव जितेंद्र को चुना गया है। प्रधान पद के लिए मनजीत कुमार, अखिल कुमार, वेद प्रकाश, सतीश कुमार व कोषाध्यक्ष के लिए कुणाल व शशि सोलंकी मैदान में है। मतदान के उपरांत मतों की गणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।