फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नशा मुक्ति अभियान को गति देने पर जोर

Mon, 30 Jun 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव महेश जोशी ने गतदिवस रेडक्रॉस कार्यालय का दौरा किया और सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक की। महासचिव महेश जोशी ने जिला रेडक्राॅस सोसाइटी की ओर से संचालित गतिविधियों में सहयोग करने वाली सामाजिक संस्थाओं की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने भविष्य में और भी अधिक उत्साह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान को गति देने पर जोर दिया। इस मौके पर महासचिव महेश जोशी ने दिव्यांगजन को तिपहिया साइकिल भी वितरित की।रेडक्राॅस से डाॅ. एसपी सिंह ने महासचिव का स्वागत किया।
इस बैठक में माता सती वेलफेयर समिति प्रधान सिकंदर गहली, किशनलाल शिक्षा एवं जनसेवा समिति नारनौल के प्रधान पवन यादव, युवा साथी ग्रुप ढाणी बाठोठा के प्रधान टींकू, नेकी की दीवार नीडी हेल्प ग्रुप के प्रधान मनीष गोगिया, संत निरंकारी मंडल नारनौल के प्रधान राम नारायण, झल्लूराम सेवा समिति नांगल काठा के प्रधान राजेश, सहगल फाउंडेशन के प्रधान रामदिया कश्यप के अलावा प्रेमप्रकाश, ओमप्रकाश, टेकचंद यादव, घनश्याम, कर्मबीर, सचिन अग्रवाल, सत्यवीर सिंह और सुनील कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें