फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
नांगल चौधरी बिजली निगम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को नांगल चौधरी बिजली कर्मचारियों ने कार्यालय में दो घंटे की गेट मीटिंग कर धरना-प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता यूनियन प्रधान जितेंद्र डागी ने की। धरना प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारियों ने सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगे नहीं मानने पर सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

प्रधान जितेंद्र डागी ने बताया कि निगम में कार्यरत कर्मियों की न्यायोचित मांगों को लेकर यूनियन की मुख्यमंत्री, बिजली मंत्री, मुख्य सचिव, निगम के प्रबंधक व निदेशकों से यूनियन की कई दौर की बैठक व वार्ता हो चुकी है। लेकिन इस दौरान यूनियन को सरकार की तरफ से केवल कुछेक मांगों को शीघ्र लागू करने का सिर्फ आश्वासन ही मिला है। जबकि सरकार ने यूनियन की न्यायोचित मानी हुई मांगों को पूरा करने की बजाय कर्मचारी विरोधी नीतियों को लागू करना तेज कर दिया है। सरकार अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए मांगों को पूरा करने की बजाय कर्मचारियों का शोषण करने में जुटी हुई है। जिससे बिजली कर्मचारियों में रोष हैं। प्रधान डागी ने बताया कि प्रदेश सरकार की वायदा खिलाफी व हठधर्मिता का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए एचएसईबी वर्कर यूनियन ने आंदोलन करने की घोषणा की है। जिसके आह्वान पर शुक्रवार को गेट मीटिंग कर धरना प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय से पहले यूनियन की मांगों पर ध्यान नहीं देती हैं तो 22 फरवरी को पूरे हरियाणा में हड़ताल की जाएगी। अगर फिर भी सरकार अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ती है तो यह हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए भी की जा सकती है। इस धरना प्रदर्शन में जेई त्रिभुवन, जेई कवल, उप प्रधान राकेश, शिंभुदयाल, सीए जितेंद्र, पवन कुमार, मनोज, संदीप, महेश, एलडीसी रचित, संजय कुमार, अनिल व राजकुमार आदि बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें