फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना किसी बाधा के बिजली-पानी की हो आपूर्ति : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गर्मी के सीजन को देखते हुए उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को बिना किसी बाधा के बिजली और पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सबसे पहले जिले में बिजली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल बिजली की आपूर्ति सही तरीके से चल रही है। बिजली निगम में पर्याप्त ट्रांसफार्मर व अन्य जरूरी सामान हैं। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि 17 अप्रैल तक जिले में नहरी पानी पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि 15-15 दिन की टर्म के हिसाब से जिले को पानी उपलब्ध रहे। इस पर सिंचाई विभाग के एसई ने बताया कि इस बार जवाहरलाल नेहरू फीडर में पानी की क्षमता बढ़ाने के लिए साल्हावास से पहले चल रही थी। इसी कारण पानी में थोड़ा विलंब हुआ है। उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि टेल पर स्थित गांव में पेयजल की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए। उपायुक्त ने पिछले दिनों कुछ गांव के दौरे का हवाला देते हुए बताया कि कई जगह पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कम पानी पहुंच रहा है। ऐसे में अलग वाल्व सिस्टम बनाकर ऊंचाई वाली जगह पर भी पानी पर्याप्त मात्रा में पहुंचे।
उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जिन गांवों में ट्यूबवेल द्वारा पेयजल की आपूर्ति हो रही है वहां पर मोटर आदि को दुरुस्त रखा जाए। विकल्प के तौर पर ट्यूबवेल की सप्लाई से पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस बैठक में जिला नगर आयुक्त डॉ जेके आभीर, एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम महेंद्रगढ़ दिनेश कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह तथा नगराधीश डॉ मंगल सेन आदि अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

बाक्स
पानी का सदुपयोग करें नागरिक : उपायुक्त
उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने जिला के नागरिकों से आह्वान किया है कि वे पेयजल लाइन में मोटर से पानी न खींचे। इससे आगे वाले घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि गर्मी के सीजन में पानी की आपूर्ति कम हो जाती है। ऐसे में सभी जिलेवासी पानी का सदुपयोग करें। वाहनों को धोने में पेयजल का प्रयोग न करें। पेड़ पौधों की सिंचाई करने के लिए भी ग्रे वाटर का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें