महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के आठ विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित निर्माण कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड चयनित विद्यार्थियों को छह लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज प्रदान किया गया है।
रोजगार पाने वाले विद्यार्थियों में शिवम कुमार, नेहा पटेल, नीरज, अंकित फागेरिया, अंकित, श्रेष्ठ सिंह, विष्णु और वरनिका शामिल हैं।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार आधुनिक और उद्योग आधारित पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगार के लिए सक्षम बना रहे हैं। सम कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि छह माह की इंटर्नशिप व्यवस्था विद्यार्थियों के कॅरिअर निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है।
स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अधिष्ठाता प्रो. विकास गर्ग ने बताया कि चयनित अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण और सीमित आय वाले परिवारों से हैं। ऐसे में यह उपलब्धि उनके परिवारों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान में भी महत्वपूर्ण साबित होगी। संवाद