महेंद्रगढ़। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने वीरवार को नागरिकों की समस्याएं सुनी। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उनके समाधान बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक दीपक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुनी। इस दौरान नगर परिषद डीएमसी रणवीर सिंह, एसडीएम योगेश सैनी भी मौजूद रहे। समाधान शिविर में कुल 47 समस्याएं रखी गई। इस दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, तहसीलदार अजय कुमार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद