फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिव मंदिर में आठ दिवसीय श्री श्याम शिविर शुरू

Sun, 02 Mar 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- नांगल सिरोही में लगाए गए ​शिविर में आराम करते श्रीश्याम भक्त--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव नांगल सिरोही में पावर हाउस स्थित शिव मंदिर में आठ दिवसीय श्री श्याम शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश यादव रहे।
विज्ञापन

अध्यक्षता शिविर के प्रधान प्रमोद यादव, सचिव प्रदीप कुमार द्वारा की गई। सुरेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर का शुभारंभ ओम प्रकाश यादव, सुरेंद्र यादव द्वारा श्री श्याम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ओम प्रकाश यादव ने कहा कि खाटू श्याम जी को तीन बाण धारी, हारे का सहारा जैसे कई नामों से जाना जाता है। प्रधान प्रमोद यादव व सचिव प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप कहा कि पावर हाउस स्थित शिव मंदिर में बाबा खाटू श्याम की आरती के दौरान विशेष शृंगार किया जाता है।
विज्ञापन

शिविर में शिव भक्तों के लिए सुबह, दोपहर व सायं के लिए उचित भोजन की व्यवस्था की गई है। श्री श्याम भक्तों के लिए पंडाल सजा दिया गया वहां बैठने के लिए कुर्सी व सोने के लिए गद्दों की व्यवस्था कर दी गई। इस अवसर पर वासुदेव यादव, राजेश कुमार, राजेंद्र सिंह, बबल, दीपक, जयवीर, अनिल, मंजीत, मंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें