नारनौल में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार साइकिल सवार सलामपुर जा रहा था। रास्ते में निजामपुर की तरफ से तेज गति से आ रही ईको गाड़ी चालक ने पीछे से टक्कर मार दी।
नारनौल के निजामपुर क्षेत्र के सलामपुर गांव के पास इको चालक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में नांगल दर्गू निवासी इसाकखान ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। 22 फरवरी को उनके 60 वर्षीय पिता साहबुदीन गांव से साइकिल लेकर सलामपुर जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह सलामपुर बस स्टैंड के पास पहुंचा तो निजामपुर की तरफ से तेज गति से आ रही इको गाड़ी चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनका पिता साइकिल से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना को अंजाम देकर इको गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। वहीं आसपास के लोगों ने शिकायतकर्ता को घटना की जानकारी दी और घायल को नांगल चौधरी अस्पताल में पहुंचाया।
जहां प्राथमिक उपचार कर उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में लेकर गए। जहां शुक्रवार उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अब पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।