फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही उपयोग करें तो सोशल मीडिया दोस्त, दुरुपयोग किया तो सबसे बड़ा दुश्मन

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं कॉलेज प्राचार्य - फोटो : Narnol
विज्ञापन
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने कहा कि सोशल मीडिया आज की जरूरत है। जरूरत के अनुसार इसका उपयोग करना ही समझदारी है। अगर सोशल मीडिया का सही उपयोग किया जाए तो यह हमारे दोस्त की तरह काम करेगा। अगर इसका दुरुपयोग करेंगे तो इससे बड़ा हमारा दुश्मन कोई नहीं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ मंगलवार को राजकीय महिला कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। श्री मुरारीलाल माहेश्वरी राष्ट्रीय वाद- विवाद प्रतियोगिता में प्रथम चरण में 13 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर के कुलपति आरसी कुहाड़ ने कहा कि यह विषय आज के युवाओं के लिए उपयोगी है। सोशल मीडिया के दोनों स्वरूप हमारे सामने हैं। इसका सदुपयोग करें तो हम जीवन में सुगमता ला सकते हैं। अगर दुरुपयोग करें तो इससे किसी की गर्दन भी काट सकते हैं। युवाओं को इसके प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है। अपने विषय के प्रति गहनता से जानकारी लेने के लिए इंटरनेट अच्छा माध्यम हो सकता है। अच्छी पुस्तकें भी इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। सोशल मीडिया को एक जरूरत के अनुसार उपयोग करना चाहिए।
समारोह में विशिष्ट अतिथि सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ गवर्नेंस पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट के डीन एवं प्रॉक्टर प्रोफेसर आरएस मलिक ने कहा कि सोशल मीडिया आज की जरूरत भी है। हम अपने पुराने दोस्तों, परिचित, रिश्तेदारों से काफी दिनों तक मिल नहीं पाते। ऐसे में सोशल मीडिया हमें जोड़ता है। हां सोशल मीडिया का उपयोग सीमित दायरे में होना चाहिए। बच्चों, युवाओं को सतर्क होकर इसके उपयोग करने की जरूरत है। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हिस्सा लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम संचालन में संगीत शिक्षक महेंद्र कुुमार, कॉमर्स लेक्चरर ज्योति शर्मा का विशेष सहयोग रहा। समारोह में उप प्रचार्य डॉ. कर्ण सिंह व राजेश डागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इन कॉलेजों ने लिया वाद-विवाद में हिस्सा
- राजकीय महिला कॉलेज महेंद्रगढ़
- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महेंद्रगढ़
- राजकीय महाविद्यालय सतनाली
- सूरज कॉलेज महेंद्रगढ़
- यदुवंशी कॉलेज महेंद्रगढ़
- आरपीएस कॉलेज महेंद्रगढ़
- डिपार्टमेंट ऑफ एमसीए, सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा
- राजकीय महाविद्यालय नारनौल
- राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी
- शहीद मेजर सतीश दहिया राजकीय कॉलेज नांगल चौधरी
- डिपार्टमेंट ऑफ मास कम्युनिकेशन, सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा
सोशल मीडिया ने निर्भया को इंसाफ दिलाया। दुर्गा शक्ति एप के अलावा एजुकेशन के कई एप हमारी मदद कर रहे हैं। सोशल मीडिया घर में गैस के सिलिंडर की तरह है, जो हमारे लिए उपयोगी है लेकिन खतरा भी है। सोशल मीडिया के लिए कुछ नियम, कानून बनाने की जरूरत है।
- सीमा, सूरज कॉलेज, महेंद्रगढ़।
सोशल मीडिया ने सामाजिक ताने बाने को जोड़ने का काम किया है। हर चीज को हमारे दायरे में ला दिया है। सोशल मीडिया आंदोलन को जन्म नहीं देता। जब गरीबों की चीख सरकार के कानों तक नहीं पहुंचती, तब सोशल मीडिया सहारा बनता है।
- गरिमा, राजकीय महाविद्यालय, नारनौल
दरअसल सोशल मीडिया का मतलब ही गलत निकाला जा रहा है। इंटरनेट और सोशल मीडिया में अंतर है। सोशल मीडिया भटका सकता है। फेसबुक, व्हाट्सएप व ट्विटर सोशल मीडिया है। गूगल, ईमेल, यू-टयूब इंटरनेट का हिस्सा हैं। इंटरनेट देश को तरक्की देने का काम करता है। इंटरनेट का उपयोग करना गलत नहीं है।
- यामिनी शंकर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा
सोशल मीडिया किसी भी व्यक्ति को उचित अवसर प्रदान करता है। जिससे हम अपने विचार लोगों के सामने रख सकते हैं। सोशल मीडिया ने राजकीय स्कूल की छात्रा विधी देशवाल को रातों रात स्टार बना दिया। दरअसल सोशल मीडिया से सूचनाएं बहुत तीव्र गति से हम तक पहुंचती है। सोशल मीडिया का उपयोग अपने तरीके से सतर्क रहकर करने की जरूरत है, जिससे युवाओं को फायदा होगा।
- रीतू, राजकीय कॉलेज ,सतनाली
अपनी बात कहने का सोशल मीडिया सबसे बड़ा साधन है। मनोरंजन के साथ हमें ज्ञान भी देता है। इस पर मार्केटिंग के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं। नई रिसर्च, नई सूचनाएं, नई जानकारी तेजी से हम तक पहुंचती है। बहुत सरलता से हम अपनी जरूरत की चीज को खोज सकते हैं। आप 140 भाषाओं में ट्विट कर सकते हैं। कई ऐसे एप हैं जो युवाओं को शिक्षा की आधुनिक जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

- हर्षिका, आरपीएस कॉलेज महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें