फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव को रेलवे स्टेशन के पास फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात हत्यारों ने करीब 23 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को रेलवे स्टेशन और माजरा फाटक के बीच फेंक दिया। शव का चेहरा खून से सना हुआ था। गले पर निशान भी मिले हैं। मौके पर पहुंचे जीआरपी जवानों ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट ने बॉडी से फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जीआरपी के एसआई धर्मबीर ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे रेलवे स्टेशन के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की आयु करीब 23 साल है। गले पर निशान मिले हैं। अंदेशा है कि गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक के मुंह से खून निकला हुआ था। जीआरपी के अनुसार हत्या रात के समय की गई है। धर्मबीर ने बताया कि मृतक के पास से मोबाइल, पर्स, आईडी, कागज कुछ भी नहीं मिला। शव के पैर में जूते तक नहीं थे। हत्यारों ने हत्या के बाद मौके पर मृतक की पहचान के लिए कुछ नहीं छोड़ा। मृतक ने नीले रंग की जींस, नीली जींस की जैकेट पहनी थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को बोर्ड के जरिए पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें