फोटो नंबर-12राजकीय स्कूल में सेवा पखवाड़े के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते शिक्षक।
नारनौल। दो अक्तूबर तक राजकीय स्कूलों में सेवा पखवाड़े मनाया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर में वीरवार को व्यावसायिक शिक्षा-प्रासंगिकता और चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या सीमा यादव ने किया। प्राचार्य ने कहा कि बदलते समय में शिक्षा आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुखी बनाने में सहायक है। कार्यक्रम संयोजक एवं राजनीति विज्ञान प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है बल्कि व्यावसायिक कौशल के बिना सफलता अधूरी है।
संगोष्ठी में प्रवक्ता दिनेश गांधी, विजय शर्मा, विजय पाल यादव ने भी विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य आशा शर्मा, बुलबुल तथा अनेक विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नियामतपुर में व्यावसायिक शिक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत मेहंदी प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता व करियर काउंसिलिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गांव मोरुंड के समाजसेवी देशराज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर सीमा ने व्यावसायिक शिक्षिका ब्यूटी एंड वेलनेस रहे। कार्यवाहक प्राचार्य पवन कुमार ने बच्चों को कॅरियर और कौशल डेवलपमेंट के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में इतिहास प्रवक्ता करण सिंह, रसायन प्रवक्ता मुकेश, भौतिक प्रवक्ता हंसराज, गणित प्रवक्ता निक्कू, विज्ञान अध्यापक विनोद, सामाजिक अध्यापक सुभाष, संस्कृत अध्यापिका सरिता, ड्राइंग अध्यापक बृजेश, महेश व प्रदीप आदि मौजूद रहे।