फाेटो संख्या:53- लघु सचिवालय समाधान शिविर में लोगों की सुनती उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल-- स्
महेंद्रगढ़। वीरवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर में उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल ने 62 शिकायतों को सुना। अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने समाधान शिविर में नागरिकों की ओर से परिवार पहचान पत्र में नाम दर्ज कराने व इनकम से संबंधी, पेंशन, अवैध कब्जों, बिजली, रास्तों के पक्कीकरण से जुड़ी समस्याओं तथा अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निपटान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएसपी दिनेश कुमार, बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रणबीर सिंह, नगरपालिका सचिव गौरव सांगवान, खंड शिक्षा अधिकारी अलका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।