फोटो नंबर-15नारनौल पुलिस लाईन में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करते एसपी अर्श वर्मा। स्रोत- पुलिस
नारनौल। निवर्तमान पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने पुलिस लाइन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस ई-लाइब्रेरी के खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इससे पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी मदद मिलेगी।
ई-लाइब्रेरी वातानुकूलित होने के साथ-साथ इंटरनेट सुविधाओं से संपन्न और कम्प्यूटराइज्ड है। ई-लाइब्रेरी में पाठक अपनी इच्छानुसार पुस्तकें डाउनलोड कर पढ़ सकेंगे। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए डिजिटल प्लेटफाॅर्म के लिए 8 कंप्यूटर उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। लाइब्रेरी में 25 लोगों के लिए बैठकर पढ़ने के लिए वातानुकूलित कक्ष स्थापित किया गया है।