फोटो नंबर-10नारनौल बस स्टैंड शौचालय के दरवाजों को ठीक करते कारीगर। संवाद
नारनौल। हरियाणा प्रदेश की नई भाजपा सरकार में इस बार परिवहन मंत्री बने अनिल विज के खौफ का असर नारनौल के बस स्टैंड पर दिखाई देने लगा है। परिवहन मंत्री बनते ही अंबाला के बस स्टैंड पर जिस तरह अनिल विज ने शौचालयों व बस स्टैंड की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उसके बाद से नारनौल के बस स्टैंड पर भी अधिकारियों ने अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया। बस स्टैंड शौचालय के लंबे समय से टूटे दरवाजों को ठीक करवाया गया और साफ-सफाई की गई। जहां अब से पहले किसी को चिंता नहीं थी। अब इस पर संज्ञान लेते हुए गत दिनों शौचालयों के दरवाजे ठीक करवा दिए गए हैं। इसके अलावा शौचालयों में साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए नल की टोंटी भी लगवा दी गई है। बस स्टैंड पर सफाई भी सुबह से शाम तक कई बार कर दी जाती है, जिससे बस स्टैंड साफ-सुथरा दिखे। जगह-जगह कूड़ादान रखे गए हैं। पानी की टंकी के पास भी पहले गंदगी रहती थी, अब वहां भी साफ-सफाई दिखने लगी है।
बाक्स-
मेरा सफाई पर शुरू से ही विशेष ध्यान रहा है। अब नए परिवहन मंत्री बने अनिल विज ने इस पर जोर दिया तो हमने और बेहतर तरीके से इस पर ध्यान देना शुरू कर दिया। बस स्टैंड पर हर तरह के लोग आते हैं। इसलिए बस स्टैंड की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं पर हमें बहुत ज्यादा सतर्क रहना पड़ता है।
-अनित कुमार, रोडवेज महाप्रबंधक, नारनौल।