फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुबह अंधड़, शाम को फिर झुलसाती गर्मी

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- गांव ​अगिहार से  पाथेड़ा मार्ग पर होती बूंदाबांदी का दृश्य--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में सोमवार सुबह तेज अंधड़ के साथ हुई बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद उमस भरी गर्मी व तेज धूप ने खूब सताया। अंधड़ के बाद कनीना, आकोदा व सेहलंग क्षेत्र के गांव की करीब तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

बूंदाबांदी और तेज हवाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। कई गांवों में करीब तीन घंटे से चार घंटे तक बंद रही। तेज हवाओं के कारण बिजली लाइनों में फॉल्ट आने से निगम कर्मचारियों की भी भागदौड़ बढ़ गई।
मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में सुबह के समय करीब दस डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जो शाम के समय फिर से 40 डिग्री पार हो गया।
वहीं कृषि विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान मौसम किसानों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। बूंदाबांदी कपास की अगेती फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। इससे खेतों में नमी बनी रहेगी और बीज अंकुरण बेहतर होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा हरे पशुचारे के रूप में बोई गई ज्वार, चरी और बाजरा की फसलों की बढ़वार में भी तेजी आने की संभावना है। किसानों का कहना है कि लंबे समय से गर्मी और सूखे मौसम के कारण खेतों में नमी की कमी बनी हुई थी लेकिन इस हल्की बूंदाबांदी से राहत मिली है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी 13 मई तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान तेज अंधड़, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें