फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वार मेमोरियल में म्यूजियम बनाने की मांग

विज्ञापन
फोटो 15केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को वॉर मेमोरियल और म्यूजियम बनाने का मांग पत्र सौंपत
विज्ञापन
नारनौल। 1857 की क्रांति के महान योद्धा राव तुलाराम व अनाम पांच हजार बलिदानियों के नाम पर नसीबपुर नारनौल के मैदान पर वार मेमोरियल बनाने की मांग उठी है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क नारनौल में म्यूजियम बनाने के लिए भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को मांग पत्र सौंपा गया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने महान योद्धा राव तुलाराम और अनाम बलिदानियां की याद में जल्द बार मेमोरियल बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा वॉर मेमोरियल बनने से देश की आजादी के महानायकों, स्वतंत्रता सेनानियों और शूरवीर योद्धाओं के आदर्शों पर चलकर युवा पीढ़ी को देशभक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा नसीबपुर के मैदान पर वार मेमोरियल बनने से बलिदानियों की जीवनी पढ़ने को मिलेगी। इस अवसर पर राजेश कुमार, विनय सिंह, भगवान सिंह चौधरी, अरुण शर्मा, राकेश कुमार आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें