फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आज से दुर्गा पूजा की धूम, मंदिरों में गूंजेंगे माता रानी के जयकारे

Mon, 22 Sep 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-07दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर माता की प्रतिमा का श्रृंगार करता कारीगर। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर में नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर से दो अक्तूबर तक देवी माता जयकारे गूंजेंगे। टाइगर क्लब परिवार पुरानी ने कचहरी मैदान में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया है।
विज्ञापन

मुख्य आकर्षण 84 फीट चौड़ा और 30 फीट ऊंचा दरबार होगा। माता रानी की मूर्ति को बंगाल के कारीगरों ने अंतिम रूप दे दिया है। महोत्सव की शुरुआत मां चामुंडा देवी से निकाली जाने वाली कलश यात्रा से होगी।
आयोजन स्थल पर कृत्रिम झरने और रंग-बिरंगी लाइटों की साज-सज्जा भक्तों को आकर्षित करेगी। नवरात्र में प्रतिदिन कलाकार मातारानी का गुणगान करेंगे। आचार्य क्रांति निर्मल ने बताया कि माता का पूजन करने के लिए मिट्टी के पात्र में जौ बोकर उस पर जल छिड़कें।
विज्ञापन

कलश स्थापित कर उस पर आम के पत्ते और लाल कपड़े में लिपटा नारियल रखें। एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर मां दुर्गा का चित्र स्थापित करें।
दीप जलाएं। श्री गणेश, वरुण देवता, नवग्रह और षोडश मातृका का पूजन करें। मां भगवती को लाल फल, लाल पुष्प तथा प्रसाद अर्पण करें। ॐ दुं दुर्गायै नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें