फोटो 4खानपुर के पास क्रेन की मदद से डंपर को उठवाते पुलिस।संवाद
नारनौल। नेशनल हाईवे नंबर 148-बी पर खानपुर गांव के पास शनिवार देर शाम एक डंपर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को उठाया और चालक को बाहर निकाला।
मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत के निजामपुर माजरा गांव निवासी करीब 40 वर्षीय प्रदीप डंपर लेकर नांगल चौधरी की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही गांव खानपुर के जलेबी चौक पर पहुंचा तो डंपर का संतुलन बिगड़ गया और फ्लाईओवर के नीचे गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से डंपर को हटाया। वहीं, चालक को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। इसका रविवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।