फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खो-खो के दूसरे राउंड में हारकर महिला व पुरुष टीमें प्रतियोगिता से बाहर

Sun, 07 Dec 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 27प्रतियोगिता के दौरान कोच के साथ खो-खो टीम के ​खिलाड़ी। स्रोत-कोच
विज्ञापन
नारनौल। राज्यस्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में जिले की पुरुष व महिला टीम दूसरे राउंड में हारकर बाहर हो गई। प्रतियोगिता का आयोजन कैथल में 6 व 7 दिसंबर को किया गया। जिसमें जिले से 15 महिला व 15 पुरुष खिलाड़ियों सहित कुल 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रथम राउंड में हुए मुकाबले जीत कर महिला व पुरुष टीम ने दूसरे राउंड में प्रवेश किया। जहां पुरुष वर्ग की टीम का मुकाबला फतेहाबाद की मजबूत टीम से हुआ। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ अहम मौकों को गंवाने के कारण 12-15 से हार का सामना करना पड़ा।
वहीं महिला वर्ग में भी महेंद्रगढ़ की टीम का मुकाबला फतेहाबाद की टीम से हुआ। जिसमें महिला टीम को 11-17 से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद खिलाड़ियों में हताशा देखने को मिली। कोच दीपक सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। लेकिन परिणाम अनुकूल नहीं रहे, उम्मीद है आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें