अवैध निर्माण पर चल रहा प्रशासन का बुलडोजर। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की ओर से वीरवार को जिले के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस बल की सहायता से कार्रवाई की गई।
राजस्व रेवाड़ी क्षेत्र में करीब चार एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में चार चारदीवारी, एक टीन शेड और कच्चे रोड नेटवर्क को हटाया गया। राजस्व जोनियावास क्षेत्र में करीब तीन एकड़ में विकसित कॉलोनी में दो डीपीसी और कच्चे रोड नेटवर्क पर कार्रवाई की गई।
इसी तरह राजस्व धारूहेड़ा क्षेत्र में करीब दो एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में 10 डीपीसी, एक निर्माण, कच्चे रोड नेटवर्क और एक अन्य अवैध निर्माण को हटाया गया।
जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने लोगों से अपील की कि नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में बिना अनुमति निर्माण न करें। प्लॉट खरीदने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय से कॉलोनी की वैधता की जांच जरूर करें। उन्होंने अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचने की सलाह दी।