फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नशे में व्यक्ति ने अपने ही घर में लगाई आग, सामान जलकर राख

Fri, 07 Nov 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- शंकर कॉलोनी में आगजनी घटना के दौरान मौके पर खड़े लोग---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के बालाजी चौक के पास शंकर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने नशे में अपने ही घर में आग लगा दी। इससे सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मचारियों ने सबसे पहले मकान में रखे पांच गैस सिलिंडरों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

शहर की शंकर कॉलोनी निवासी जयनारायण ने वीरवार दोपहर बाद अपने ही मकान में आग लगा दी। नशे में घर को आग के हवाले करने के बाद वह लगातार हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर टीम ने देखा कि मकान के अंदर पांच एलपीजी गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जिनसे किसी भी समय बड़ा विस्फोट हो सकता था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दूसरी दमकल गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया।
दमकलकर्मी प्रदीप ने बताया कि करीब 2 बजे डायल 112 से सूचना मिली कि बालाजी चौक के नजदीक शंकर कॉलोनी स्थित एक मकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही प्रभारी संजय के नेतृत्व में पूरी टीम एक गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची। आग ज्यादा फैल चुकी थी और अंदर पांच सिलेंडर रखे हुए थे, जिनको सबसे पहले रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

आग पर काबू पाने में टीम को करीब एक घंटे से ज्यादा समय लगा गया। इस दौरान मकान का लगभग सारा सामान, बेड, रसोई का सामान, कपड़े और फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो गया। फायर टीम ने बताया कि आग लगने के दौरान मकान में एक महिला भी मौजूद थी, जिसे समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं आरोपी जयनारायण आग बुझाने के दौरान भी हंगामा करता रहा, जिसे डायल 112 की टीम ने काबू कर शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

फोटो संख्या:69- शंकर कॉलोनी में आगजनी घटना के दौरान मौके पर खड़े लोग---संवाद

फोटो संख्या:69- शंकर कॉलोनी में आगजनी घटना के दौरान मौके पर खड़े लोग---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें