फोटो संख्या:78- राजकीय महाविद्यालय सतनाली में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली छात्राएं
सतनाली। वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय सतनाली में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. विपिन ने बाताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में धीरज प्रथम, छवि द्वितीय व शिवम तृतीय रहा।
मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य जरनैल सिंह ने वंदे मातरम् के राष्ट्र जागरण में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह गीत केवल राष्ट्रगान से जुड़ी एक पंक्ति नहीं, बल्कि देश की आजादी की लड़ाई में जन-जन की आवाज था, जिसने देशवासियों में स्वाभिमान व एकता की भावना उत्पन्न की।
यह कार्यक्रम संयोजक डॉ. विपिन, श्वेता के नेतृत्व में किया और पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया और वंदे मातरम् के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व को अपने पोस्टरों के माध्यम से रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।इस अवसर पर डॉ. सुधीर लांबा, बीरेंद्र सिंह, अजीत सिंह सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।