फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी, निजामपुर में हुई बूंदाबांदी, गर्मी से मिली राहत

Fri, 28 Jun 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। नांगल चौधरी और निजामपुर में वीरवार को हुई मामूली बूंदाबांदी और तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली में बूंदाबांदी नहीं हुई।
क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कई स्थानों पर प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं जिसकी वजह से क्षेत्र में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। नमी वाली हवा चलने से संपूर्ण इलाके में जहां प्री मानसून की गतिविधियां हो रही हैं। वीरवार को नांगल चौधरी और निजामपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई और तेज हवा चली। जबकि नारनौल और महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली में बादलवाही देखने को मिली लेकिन बूंदाबांदी नहींहुई। हालांकि लगातार नमी वाली हवाएं चलने से वातावरण में प्रचुर मात्रा में नमी में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। नारनौल और महेंद्रगढ़ में दिन का तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य दिन के तापमान से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नारनौल और महेंद्रगढ़ के रात्रि तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य रात्रि तापमान से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं। हालांकि जिला महेंद्रगढ़ में लगातार मौसम में बदलाव और सुबह से शाम तक बादलों की आवाजाही बनी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें