नारनौल में सिरोही बहाली टोल प्लाजा क्राॅस करते ही करीब छह सौ मीटर आगे वैगनआर के आगे वाहन जा रहा था। उसके चालक ने वाहन के अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उसके भाई की गाड़ी वैगनआर की पीछे से वाहन के टक्कर लगी। टक्कर से वैगनआर गाड़ी मुड़ गई ओर उसमें आग लग गई।
नांगल चौधरी के नारनौल-पनियाला मोड़ नेशनल हाइवे 148 बी पर सिरोही बहाली टोल प्लाजा के नजदीक एक वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे से आ रही वैगनआर वाहन से टकरा गई और वैगनआर गाड़ी में आग लग गई। इससे घटना में वैगनआर गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको प्रयास कर गाड़ी से बाहर निकालकर उपचार के लिए नारनौल अस्पताल पहुंचाया गया। जो अब जयपुर अस्पताल में उपचाराधीन है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में हितेंद्र कुमार निवासी भूंगारका ने बताया कि नारनौल के एक निजी अस्पताल में प्राइवेट नाैकरी करता है। उसका बड़ा भाई विजयपाल एयू फाइनेंस बैंक नारनौल में नौकरी करता है। उसका भाई सांय चार बजे बैंक के किसी काम से नांगल चौधरी आया था। काम निपटाने के बाद विजयपाल वैगनआर कार चलाकर नांगल चौधरी से वापिस नारनौल लौट रहा था।
समय करीब सात बजे सिरोही बहाली टोल प्लाजा क्राॅस करते ही करीब छह सौ मीटर आगे वैगनआर के आगे वाहन जा रहा था। उसके चालक ने वाहन के अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे उसके भाई की गाड़ी वैगनआर की पीछे से वाहन के टक्कर लगी। टक्कर से वैगनआर गाड़ी मुड़ गई ओर उसमें आग लग गई। जिससे उसके भाई को काफी चोटें आई। जिसको एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए नारनौल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उसे रेनबो अस्पताल नारनौल में लाया गया। जहां मैं (शिकायतकर्ता) नौकरी करता हूं। उसने इसकी सूचना स्वजनों को दी और बाद में भाई को एंबुलेंस से जयपुर दुर्लभ जी अस्पताल में लेकर गए। जहां उसका भाई उपचाराधीन है। उसके भाई को अज्ञात वाहन चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर एक्सीडेंट हुआ है और वैगनआर गाड़ी में आग लगी है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।