क्षेत्र में दो जगह बड़े हादसे होने से बाल-बाल बच गए। इन दोनों दुर्घटनाओं में एक सवारियों से भरी बस और पिकअप और दूसरी श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में लोगों को हल्की चोट लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नांगल चौधरी में राव तुला राम चौक के ऊपर हाईवे पर मिनी बस चालक ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक खराब होने की वजह से सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान वैष्णो देवी मंदिर से श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस जयपुर जा रही थी। इस दौरान ट्रक के पीछे से मिनी बस चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान दो लोगों को हल्की चोटेें आई हैं।
वहीं दूसरी ओर बुधवार को करीब 12 बजे हरियाणा रोडवेज की बस नारनौल से रेवाड़ी सवारियों को भर कर जा रही थी। वह जैसे ही आरपीएस स्कूल के पास पहुंचे तो एक पिकअप चालक ओवरटेक करने के चक्कर में बस से भिड़ गई। इसमें बस व पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना होने की वजह से यात्रियों को दूसरी बस से रेवाड़ी के लिए भेजा गया।