फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस जवानों ने की मॉकड्रिल, एसपी ने निरीक्षण कर दिए निर्देश

Thu, 14 Mar 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। दंगा नियंत्रण के लिए बनाई गई पुलिस फोर्स की पुलिस लाइन नारनौल में मॉकड्रिल की गई। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों के इक्विपमेंट चेक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


दंगा नियंत्रण के लिए गठित की गई कंपनी की पुलिस लाइन नारनौल में मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान एंटी राॅयट इक्विपमेंट्स व शस्त्रों के साथ जवानों का अभ्यास कराया गया। कंपनी में शामिल समस्त प्लाटूनों के ड्रिल का निरीक्षण कर उचित दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने मॉकड्रिल के निरीक्षण के दौरान दंगा नियंत्रण से सुसज्जित पुलिसकर्मियों के इक्विपमेंट चेक कर हर तरह की परिस्थितियों से तुरंत निपटने और तैयार रहने के दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान फोर्स के सभी जवानों को इक्विपमेंट ठीक से रखने की सख्त हिदायत दी गई। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन में दंगा निरोधक कंपनी द्वारा ड्रिल का अभ्यास करवाया गया। इसमें महिला पुलिस बल की टुकड़ी भी शामिल रही। इस अवसर पर उनके साथ डीएसपी मोहम्मद जमाल, डीएसपी हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें