फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नई मोटर लगने से पेयजल समस्या का हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव उदेशीपुर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। सरकारी सबमर्सिबल पंप की मोटर खराब होने से ग्रामीणों को काफी समय से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। खासकर गांव के एक हिस्से में पानी की आपूर्ति प्रभावित थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि ट्यूबवेल की मोटर खराब होने के बाद कई बार समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन परेशानी बनी रही। इसके बाद ग्रामीण भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक के पास पहुंचे। उन्होंने बिना देरी किए नई सबमर्सिबल मोटर उपलब्ध करवाकर ट्यूबवेल चालू करवाया। पेयजल आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। देवेंद्र कौशिक ने कहा कि पेयजल हर व्यक्ति की मूलभूत जरूरत है, इसलिए बिना देरी मोटर लगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें