फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पीने का पानी आता है गंदा, सीवर लाइन है ब्लॉक

Fri, 14 Feb 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69-कनीना के  वार्ड  नंबर दस में बर्तन में भरा गंदा पानी---संवाद - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कनीना। नगर पालिका वार्ड नंबर 10 में के 664 मतदाताओं को लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की दरकार है। वार्ड में 338 पुरुष व 326 महिला मतदाता हैं। पेयजल आपूर्ति में गंद पानी आने के कारण खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं। नालियों से लेकर मुख्य रास्तों की सफाई व्यवस्था बदहाल हो चुकी है।
विज्ञापन

कस्बा वासियों ने शुद्ध पेयजल न आने की शिकायत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को दी है, लेकिन समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ है। वार्ड नंबर दस में कुछ गालियां टूटी हुई है। पूरे वार्ड में साफ-सफाई नहीं रहती। सीवर लाइन ठप होने के कारण बरसात में गंदा पानी गली में आ जाता है और गली के माध्यम से वह घरों तक घुस जाता है। वार्डवासियों की मांग है कि पूरे वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

वार्ड नंबर 10 में पीने के पानी में बदबू आती है। इसके समाधान के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया था, लेकिन यह कार्य पूरा नहीं हो पाया। कुछ कार्य अधूरे रह गए थे जब कार्य शुरू होने वाले थे तभी प्रशासक नियुक्त हो गए। - रीना राकेश
विज्ञापन


नालियां चोक हो जाती हैं। उनकी सफाई नहीं होती। नालियों में रुके हुए कचरे की वजह गंदा पानी मार्ग पर आ जाता है। इससे आने जाने वाले लोगों को बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। - अशोक
-
बरसात में वार्ड में बहुत अधिक परेशानी हो जाती है। सीवर के ढक्कन खुल जाते हैं और उनमें से गंदा पानी निकालकर गलियों के माध्यम से होता हुआ घर में घुस जाता है। समस्या का समाधान हो।- अश्वनी
-
वार्ड में हर रोज बदबूदार पानी आता है। वार्ड पार्षद को कई बार अवगत करवाया है, लेकिन इसके बारे में आज तक किसी भी अधिकारी ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। पीने के पानी का समाधान कराया जाए। - मोहन सिंह
-
गलियों का गंदा पानी घर के अंदर तक पहुंच जाता है। बरसात के मौसम में तो बहुत बुरा हाल हो जाता है। बरसात के पानी की निकासी बिल्कुल नहीं है। वार्ड में जो भी नया पार्षद आए वह सबसे पहले सीवरेज के सही कनेक्शन करवाए ।
विज्ञापन

- कृष्ण सैनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें