फोटो संख्या:75- गांव उन्हानी के नजदीक ट्रैक्टर की मदद से अंधड़ से गिरे पेड़ों को हटाते ग्रामीण
- फोटो : 1
कनीना। तेज अंधड़ के कारण गांव चेलावास में नौ बिजली के पोल और एक ट्रांसफार्मर टूट जाने से दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न होने से गांव में पेयजल संकट भी उत्पन्न हो गया है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने जनरेटर की व्यवस्था कर पेयजल आपूर्ति शुरू करवाई। बिजली विभाग के कर्मचारी मरम्मत कार्य में तेजी से जुटे हैं, लेकिन भारी नुकसान के कारण बिजली बहाल होने में अभी समय लग सकता है।
बॉक्स
दो दिनों से पेयजल के लिए भी भटक रहे थे। बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने मिलकर सार्वजनिक बोरवेल को जनरेटर से चलाकर गांव में पानी पहुंचाया।
-राहुल, ग्रामीण
मंगलवार को आए तेज अंधड़ से गांव में कई पोल टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए। हरे पेड़े बिजली की तारों पर गिरने से आपूर्ति भी ठप पड़ी है। पेयजल संकट खड़ा हो गया है।
-वेदप्रकाश, ग्रामीण
फोटो संख्या:75- गांव उन्हानी के नजदीक ट्रैक्टर की मदद से अंधड़ से गिरे पेड़ों को हटाते ग्रामीण- फोटो : 1