फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जैलाफ में बना पेयजल संकट, सुचारू पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग

विज्ञापन
फोटो 11जैलाफ में दूरदराज से पानी लेकर आता ग्रामीण।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
नारनौल। गांव जैलाफ में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों की समस्या अब जन परिवेदना समिति तक पहुंच गई है। मंगलवार को आयोजित पब्लिक ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत ने हरियाणा सरकार के सहकारिता मंत्री एवं समिति प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर गांव में सुचारू पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बानियां वाले बोरवेल की मोटर खराब होने से पूरे गांव में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। भीषण गर्मी के बीच महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे व बीमार लोग पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि 28 अप्रैल को ग्राम पंचायत के पंच मुकेश कुमार, तिलोक चंद, कुलदीप, राजबाला, सुमित्रा व बनिता कुमारी ने शिकायत उपमंडल अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व बीडीपीओ कार्यालय नारनौल में भी दी थी, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया।
ज्ञापन में खराब वाल्व बदलने, गांव की खारिया वाली टंकी, श्मशान भूमि परिसर की पुरानी टंकी और चिंडालिया रास्ते स्थित बाबूलाल की ढाणी की टंकी में कनेक्शन करने तथा सभी टंकियों की टूटी टोंटियां व खराब वाल्व बदलने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें