फोटो नंबर-10बच्चों की प्रगति और उनके सीखने के वातावरण का जायजा लेते जिला एवं सत्र न्यायाधीश न
नारनौल। सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा व सीजेएम नीलम कुमारी ने बुधवार को हुडा सेक्टर स्थित संतोष मेमोरियल एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। नरेंद्र सूरा ने दिव्यांग बच्चों के रहने का स्थान, उनके भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच की। उन्होंने केंद्र के संचालकों को निर्देश दिए कि बच्चों के पुनर्वास और उनकी शिक्षा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। सीजेएम ने केंद्र के स्टाफ और वहां रह रहे लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है। संवाद