फोटो नंबर- 03डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते संस्था सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल ने सोमवार काे मोती नगर स्थित माय छोटा स्कूल में डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी का विषय था 'डॉ. आंबेडकर के विचारों में वर्तमान मूल्यों का समावेश'।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा और विद्यालय के चेयरमैन दीपक कुमार ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्य वक्ता के रूप में स्टेट अवाॅर्डी प्रवक्ता डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज उपस्थित रहे। जबकि सहवक्ता के तौर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान भीमसेन शर्मा मौजूद रहे। डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ. आंबेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। मुख्य वक्ता डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के संचालक दीपक कुमार ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों की भी पैरवी करते हुए उन्हें सम्मानजनक स्थान दिलाया।