फोटो नंबर- 16डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते एडवोकेट अतरलाल व अन्य। स्रोत-प्रवक्त
मंडी अटेली। डॉ. आंबेडकर की जयंती पर बहुजन समाज पार्टी ने संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद कटारिया ने की। मुख्य अतिथि एडवोकेट अतर लाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर वंचित वर्गों के अधिकारों व सामाजिक न्याय के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। वे समतामूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे, ताकि हर वर्ग को सम्मान की दृष्टि से देखा जाए। इस अवसर पर कपिल देव, संदीप, देवकीनंदन और विनोद आदि उपस्थित रहे। संवाद