फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 15 करोड़ से लगेगा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पिछले दो साल में हुई बैठकों के दौरान नपा की ओर से पास किए गए 55 प्रस्तावों को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। जिम्मेदारों का दावा है कि आगामी एक सप्ताह में 23.50 करोड़ रुपये के विकास कार्याें के टेंडर किए जाएंगे। शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नपा की ओर से पांच वर्ष के लिए 15 करोड़ रुपये का टेंडर किया जाएगा। वहीं, लंबे समय से बदहाल हो चुके शहर के 11 हट्टा बाजार सड़क मार्ग की दशा सुधार पर 3 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा नगरपालिका अपना आधुनिक भवन बनाने के लिए भी पांच करोड़ रुपये का टेंडर इसी सप्ताह करने की तैयारी कर रही है। साथ ही 50 लाख रुपये से अधूरे पड़े शहर के एकमात्र सामुदायिक भवन का निर्माण पूरा कराने के लिए टेंडर लगाया जाएगा। बता दें कि गत दो वर्षों के दौरान नगरपालिका हाउस की साधारण एवं वित्तीय बैठकों में कुल 55 प्रस्ताव पास किए गए हैं। इन प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए गत माह भी नपा की ओर से करीब सात करोड़ रुपये के 25 टेंडर किए गए थे। इनमें अधिकांश टेंडर सड़कों की दशा सुधार के थे। जिम्मेदारों का दावा है कि एक सप्ताह में सभी टेंडर खोलकर एजेंसी अलॉट कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।

- वर्जन:
शहर में 23.50 करोड़ के विकास कार्याें की फाइल तैयार की जा चुकी है। एक सप्ताह के समय में सभी के टेंडर लगा दिए जाएंगे। टेंडर खुलने के बाद एजेंसी को अलॉट कर जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से शहर की सफाई व्यवस्था के लिए पांच साल के लिए करीब 15 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया जाएगा। साथ ही सड़कों के निर्माण व नए भवनों का योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें