फोटो नंबर-25पार्थिव ग्रेवाल। खिलाड़ी
नारनौल। क्षेत्र के गांव बापड़ोली के खिलाड़ी पार्थिव ग्रेवाल ने अमेरिका में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पार्थिव ग्रेवाल पुत्र ओमवीर ने यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता अमेरिका में आयोजित हुई थी। पार्थिव ग्रेवाल ने 65 किलोभार में मेडल जीता है। अब आठ नवंबर को पार्थिव गांव पहुंचेगा तो ग्रामीण जोरदार स्वागत करेंगे। पार्थिव के दादा शिवलाल ग्रेवाल भी इंटरनेशनल कुश्ती कोच रह चुके थे। संवाद