फोटो संख्या:-63 कनीना की श्रीकृष्ण गोशाला में गाय को गोद लेते हुए श्रद्धालु---संवाद
कनीना। अमावस्या पर श्रीकृष्ण गोशाला कनीना में सतीश कुमार कोकाराम व आशा रानी ने पौत्र मेघांश कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 11 हजार रुपये दान कर दो गायों को गोद लिया।
गोशाला परिवार ने सतीश कुमार कोकाराम व उनके परिवार को आशीर्वाद दिया। गोशाला प्रधान भगत सिंह यादव ने कहा कि गोसेवा सबसे श्रेष्ठ सेवा है। जब कोई परिवार अपने शुभ अवसर को गोमाता के नाम समर्पित करता है तो वह न केवल धर्म का पालन करता है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है।
इस अवसर पर सूबेदार मेजर लक्ष्मी नारायण यादव, सचिव मास्टर कृष्ण सिंह यादव, मुंशी प्रवीण कुमार, कीर्ति शर्मा, पवन शर्मा, मास्टर रामप्रताप, दिलावर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद